Hindi News

कर्मचारियों का दिवाली से पहले फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता! जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, सैलरी में होगी अच्छी खासी वृद्धि

Written by:Pooja Khodani
Published:
आमतौर पर नवरात्रि और दिवाली के आसपास केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है ऐसे में इस बार फिर डीए बढ़ने की उम्मीद है।"
कर्मचारियों का दिवाली से पहले फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता! जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, सैलरी में होगी अच्छी खासी वृद्धि

Employees DA hike

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। फेस्टिवल सीजन में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। खबर है कि नवरात्रि से दिवाली के बीच जुलाई-दिसंबर के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की जा सकती है।इस बार 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना है। यह अनुमान है कि अखिल
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है।इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनरों को मिलेगा।यह 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्‍ते में आखिरी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है।

साल में 2 बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई की दर को देखते हुए हर साल 2 बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह आंकड़े जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच जारी किए जाते है। 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों पेंशनरों का जनवरी 2025 से 2% डीए बढ़ाया गया था, जिसका ऐलान मार्च में हुआ था, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है और अब जुलाई 2025 से फिर डीए की दरों में बदलाव होना है जिसका इंतजार है।

इस बार 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ना तय

दिवाली से पहले हो सकता है नई दरों का ऐलान

  • केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है जो हर माह जारी किए जाते है। जुलाई में श्रम मंत्रालय ने अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के जनवरी से जून के आंकड़ें जारी कर दिए है, जिसके बाद अंक 145 और डीए स्कोर 58.18% के आसपास आ गया ,जो 3 % वृद्धि की ओर संकेत दे रहा है।
  • संभावना है कि जुलाई 2025 से केन्द्र सरकार 3% डीए बढ़ा सकती है जिसके बाद डीए 55% से बढ़कर 58% पहुंच जाएगा।संभावना है कि दिवाली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग के आदेश जारी किए जाएंगे । चुंकी नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी ऐसे में जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा ।

आईए जानते है कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।