Hindi News

कर्मचारियों को एक साथ मिलेंगे 2 तोहफे! 45000 से 1 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, बकाया एरियर पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को एक साथ मिलेंगे 2 तोहफे! 45000 से 1 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, बकाया एरियर पर भी अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों ( 7th Pay Commission Central Government employees) की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्द्र मोदी सरकार जुलाई में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी कर सकती है। वही जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया 18 महीने के डीए एरियर का भी भुगतान किश्तों में किया जा सकता है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने चमकने का भी अलर्ट

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, जुलाई में केंद्र सरकार कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्‍टर एक बार फिर बढ़ा सकती है। यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो सैलरी में 8 हजार का इजाफा होगा और बेसिक सैलरी 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 फीसदी है जिसे बढाकर 3 या 3.68 तक किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा। इसके बाद बेसिक सैलरी 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी।

दरअसल, कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्‍ड हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।

यह भी पढ़े.. MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, 15 जुलाई से पहले पूरा करें ये काम, निर्देश जारी

बता दे कि आखरी बार 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था और न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था।अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी।

एरियर का भी हो सकता है भुगतान

इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर भी राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,जुलाई में जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया डीए एरियर का भुगतान पर विचार किया जा सकता है। इसके तहत कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 1.50 लाख रूपए तक खाते में भेजे जा सकते है।इस संबंध में वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

किसको कितना मिलेगा डीए एरियर

  • अगर एरियर का भुगतान होता है तो 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
  • लेवल-1 के केन्द्रीय कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच होगा।
  • लेवल 13 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए मिलेगा।
  • लेवल-13 7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये बनता है।
  • लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए दिया जाना है।
  • कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का एरियर होगा।

नोट- यह आंकड़ें उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews