कर्मचारियों के DA Arrear पर बड़ा अपडेट, जानें खाते में कितनी आएगी राशि, 1 करोड़ को होगा लाभ!

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) का डीए एरियर पर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर ताजा अपडेट सामने आया है। कुछ ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बकाया डीए एरियर पर अगले हफ्ते फैसला लिया जा सकता है।  मोदी सरकार अगली कैबिनेट बैठक (Modi Cabinet Meeting) या फिर बजट आवंटन के बाद याडेढ़ साल के बकाया डीए एरियर पर विचार कर सकती है। अगर फैसला हुआ तो कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त के रुप में राशि एक साथ करीब 2 लाख रुपये तक की राशि आ सकती है।हालांकि  अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान या पुष्टी नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 9 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,केन्द्रीय कर्मचारियों के 18 महीने  जनवरी 2020 से 30 जून 2021 (18 Month DA Arrear) के अटके डीए एरियर पर जल्द अंतिम फैसला लिया जा सकता है।संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार (Central Government) अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को एकमुश्त रुप में बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता है।पहले कहा जा रहा था कि बजट 2022 और 2 फरवरी को होने वाली  मोदी कैबिनेट बैठक में इस पर सहमति बन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । वही सरकार ने भी साफ कर दिया था कि अभी कोई विचार नहीं, हालांकि कर्मचारियों को उम्मीद है कि 2022 में डीए एरियर देने पर सरकार विचार करेगी।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: 30000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अब 16 फरवरी लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JCM की राष्ट्रीय परिषद के सचिव (स्टाफ पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि परिषद ने केंद्र सरकार से मांग रखी है डीए की बहाली करते समय 18 महीने के लटके हुए डीए एरियर पर भी वन टाइम सेटलमेंट कर देना चाहिए।  सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव से चर्चा लगातार जारी है, ऐसे में बजट आवंटन के बाद इस पर समाधान हो सकता है।वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर जल्द निर्देश जारी करने की अपील की है। JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि केंद्र सरकार अटके हुए डीए के पैसे का वन टाइम सेटलमेंट कर सकती है।   संभावना जताई जा रही है कि अब मोदी सरकार जल्द इस पर फैसला ले सकती है ।

जानें किसके खाते में कितनी आएगी राशि

  • लेवल के हिसाब से सरकारी कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 37 हजार से लेकर 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये मिल सकता है ।
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का बकाया डीए 12000 से 37000 के बीच बनेगा। वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये मिल सकते है।
  • लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) दिए जा सकते है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews