कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में 20160 की बढोतरी, देखें कैलकुलेशन

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को 28 फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) के साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA)  का भी लाभ मिलना शुरु हो गया है।राहत भरी खबर ये है कि महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) भी ऑटो रिवाइज हो गया है, जिसके चलते त्यौहारी सीजन के बीच कर्मचारियों की सैलरी में 20160 रुपए बढ़ गई है।

यह भी पढ़े.. Government Jobs 2021: यहां 211 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 अक्टूबर से आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Central employees and pensioners) के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 28 फीसदी बढ़ा दिया है,यह 1 जुलाई, 2021से लागू है। इससे 48.34 लाख कर्मचारियों व 65.26 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलना शुरु हो गया है।DoPT के मुताबिक, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में रिविजन महंगाई भत्ते के आधार पर किया गया है। शहर की कैटेगरी के हिसाब से HRA 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी हुआ है, ऐसे में यह बढ़ोतरी भी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू है और सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा मिलना शुरु हो गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: CMO निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त, 17 को नोटिस, 11 की वेतन वृद्धि रोकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7th Pay Commission जब लागू हुआ तब HRA को 30, 20 और 10 फीसदी के दायरे से घटाकर 24, 18 और 9 फीसदी कर दिया गया था और इसकी 3 कैटेगरी बनाई थी X, Y और Z। उस दौरान DA को शून्य कर दिया गया था तो DoPT के नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र था कि जब DA 25 फीसदी के मार्क को क्रॉस कर जाएगा तो HRA भी खुद रिवाइज हो जाएगा।X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं, जिन्हें 27 फीसदी HRA मिलेगा। वहीं, Y कैटेगरी के शहरों में 18 फीसदी होगा और Z कैटेगरी में 9 फीसदी होगा।

ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है, जो केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA, Y कैटेगरी वाले को 3600 रुपए और फिर Z कैटेगरी वाले को 1800 रुपए महीना मिलेगा।

  • 7th Pay Matrix के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,000 रुपए महीना है तो उसका HRA 27 फीसदी के हिसाब से कितना बनेगा, यह साधारण कैलकुलेशन से समझा जा सकता है।
  • HRA = 56000 रुपए x 27/100= 15120 रुपए महीना
  • पहले HRA = 56000 रुपए x 24/100= 13440 रुपए महीना
  • अधिकतम सैलरी ब्रैकेट में कर्मचारियों के महीने में 1630 रुपए बढ़े हैं,  ऐसे में सालाना आधार पर उनकी सैलरी में 20160 रुपए का इजाफा हुआ है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews