Government Jobs 2021: यहां 211 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 अक्टूबर से आवेदन

government jobs 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी Government Jobs 2021 की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार के कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के अधीन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited) (WCL) ने 211 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर किया हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी और 20 नवंबर चलेगी।

यह भी पढ़े.. MP News: CMO निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त, 17 को नोटिस, 11 की वेतनवृद्धि रोकी

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर लॉगिन कर जानकारी देख सकते है। सिलेक्शन टेस्ट की जरूरी जानकारी जैसे वेन्यू, तारीख और समय आदि योग्य आवेदकों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

कुल पद-211

पदों का विवरण-

टी एंड एस ग्रेड सी में माइनिंग सरदार – 167 पद

टी एंड एस ग्रेड बी में सर्वेयर (माइनिंग) – 44 पद

योग्यता- टी एंड एस ग्रेड सी में माइनिंग सरदार – डीजीएमएस (DGMS) द्वारा जारी वेलिड माइनिंग सरदार सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी या माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग में डिप्लोमा, ओवरमैन कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट; डीजीएमएस द्वारा जारी वैध गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और वेलिड फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

टी एंड एस ग्रेड बी में सर्वेयर (माइनिंग) – DGMS द्वारा जारी मैट्रिक और सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी या माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग में डिप्लोमा और DGMS द्वारा जारी किया गया सर्वेयर सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्र 11 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होना चाहिए। हालांकि आरक्षक वर्ग के उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

सैलरी- माइनिंग सरदार पोस्ट पर नौकरी पाने वाले कैंडिडेट्स को 31852.56 रुपये प्रति माह के साथ लागू भत्तों का फायदा मिलेगा। वहीं सर्वेयर (माइनिंग) पोस्ट पर 34391.65 रुपये प्रति माह के साथ भत्तों का फायदा दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 अक्टूबर 2021
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 20 नवंबर 2021
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews