
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees ) को 2022 में 2 खुशखबरी मिल सकती है।इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुबातिक, मोदी सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी करीब 3 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा कर सकती है। संंभावना है कि होली से पहले इस पर मुहर लग सकती है और सैलरी में 49420 की बढोतरी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़े.. MP School: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, छात्रों-शिक्षकों को होगा लाभ, बनेगा अलग स्ट्रक्चर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों का जल्द फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और कर्मचारी लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे है।इस संबंध में बीते साल कर्मचारियों यूनियन की कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से भी मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आश्वासन भी मिला था, लेकिन अबतक फैसला नहीं हो पाया है। हाल ही में 1 फरवरी 2022 को जारी हुए बजट में भी कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी सरकार (Modi Government) फिटमेंट फैक्टर का ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो,संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले मोदी कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जा सकता है और फिर सरकार फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 3.68 फीसदी का ऐलान हो सकता है।इसका लाभ करीब 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा और फिर अलग अलग लेवल वाले कर्मचारियों के वेतन में अलग अलग बढ़ोतरी होगी। इससे पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये की गई थी, यानि कर्मचारियों को सीधे 12 हजार का फायदा मिला था।
यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर छाएंगे बादल! बूंदाबांदी के आसार, इन राज्यों में शीतलहर-बारिश का अलर्ट
बता दे कि फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है।इसके बढ़ने से महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी अपने आप बढ़ जाते है। केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में 2 बार जनवरी से जुलाई के बीच बढ़ाया जाता है।इसके लिए महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके महंगाई भत्ते का पूरा कैलकुलेशन किया जाता है।
- यदि फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी और कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।
- यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) सैलरी मिलेगी।
- यदि फिटमेंट फैक्टर 3.68 होगा तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी।
- इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।
- अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।
- ये कैलकुलेशन न्यूनतम बेसिक सैलरी पर किया गया है, अधिकतम सैलरी वालों को और बड़ा फायदा मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

