कर्मचारियों-पेंशनरों को 18 महीने का लंबित डीए एरियर का पैसा मिलेगा? पढ़े संसद में केन्द्र सरकार ने क्या दिया जवाब

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि महंगाई भत्ता/महंगाई राहत का बकाया दिया जाना संभव नहीं है। इन भत्तों का 'एरियर' जारी नहीं किया जाएगा।
EMPLOYEES DA Arrears

18 Month DA Arrears : महंगाई भत्ता वृद्धि से पहले 1 करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को बड़ा झटका लगा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल महामारी के समय रोके गए 18 महीने के DA के एरियर पर फिर अपना रुख साफ कर दिया है। संसद सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 18 महीने के डीए एरियर को देने से इंकार कर दिया है।

इससे पहले फरवरी में पेश होने वाले आम बजट 2025-26 में कयास लगाए जा रहे थे कि जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक के लंबित डीए का एरियर पर फैसला हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट से पहले कर्मचारी संघ ने केन्द्र को इस संबंध में पत्र भी लिखा था। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद थी कि बजट में केन्द्र सरकार एरियर पर विचार कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब केन्द्रीय मंत्री ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिससे 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनरों को झटका लगा है।

18 महीने का डीए एरियर मिलेगा? वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब

  • दरअसल, संसद सत्र में सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में डीए/डीआर की बकाया राशि जारी करने को लेकर सवाल पूछा था कि क्या कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत, 18 महीने के लिए रोक दी गई थी, उसे जारी नहीं किया गया। यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है। सरकार द्वारा इसे जारी नहीं करने के क्या कारण हैं। क्या सरकार, अपने कर्मचारियों द्वारा व्यय किया जाना सुनिश्चत करने के लिए इसे जारी करेगी।
  • वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी के विपरीत वित्तीय प्रभाव तथा सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के वित्तपोषण का वित्त वर्ष 2020-21 के बाद राजकोषीय प्रभाव पड़ा था, इसलिए महंगाई भत्ता/महंगाई राहत का बकाया दिया जाना संभव नहीं है। इन भत्तों का ‘एरियर’ जारी नहीं किया जाएगा। कोरोनाकाल में केंद्र सरकार ने 18 माह का डीए/डीआर रोककर 34,402 करोड़ रुपये बचा लिए थे।

अगर भुगतान होता तो DA Arrears के  मिलते 2.20 लाख तक?

  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
    लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews