CBSE Board Exam: 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाएं

CBSE Board Exam: 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाएं

नई दिल्ली | लॉक डाउन (Lockdown) के कारण स्थगित की गई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बची हुई परीक्षाओं (Exam) का एलान आखिरकार हो गया है| विद्यार्थी इसका लम्बे समय से इन्तजार कर रहे थे| सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं जुलाई में होंगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। परीक्षा तिथि को लेकर एचआरडी मंत्री ने ट्वीट कर कहा- ‘लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब इन परीक्षाओं की तारीख जारी हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews