देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, जानिये कहां-कहां मिली छूट

मध्य प्रदेश

नई दिल्ली| कोरोना (Corona) के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है| ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है| लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) 1 जून से 30 जून तक रहेगा| लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस (Guidlines) सरकार ने जारी कर दी है| कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है|

सरकार ने अगले एक महीने के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियों को फिर से खोलने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं| कन्टेनमेंट जोन में पाबंदियां जारी रहेंगी| कन्टेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी जायेगी| सरकार ने इसे Lockdown 5.0 के बजाए Unlock 1.0 नाम दिया है। इस दौरान अलग-अलग चरण में छूट दी जाएगी। पहले चरण में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दी गई है। होटल रेस्टोरेंट खुलेंगे। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। इसके बाद Unlock का दूसरा चरण लगाया जाएगा और स्कूल कॉलेज खोलने की अनुमति दी जाएगी।

-होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट 8 जून से खोल दिए जाएंगे
– सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी है
-देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा
-लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे, लोगों को अब पास दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी

बता दें कि देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है| चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था| इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews