Aadhaar Fraud: आधार कार्ड यूजर्स हो जाएं सावधान, जरा सी लापरवाही से होगा भारी नुकसान

Aadhaar-Card

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड (Aadhaar Fraud) आजकल आम आदमी के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज बन चुका है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और अन्य सभी स्थानों पर आधार के बिना काम नहीं हो सकता। इसलिए आधार का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है। अपनी थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान करवा सकता है और आप फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं। UIDAI ने आधार यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। फर्जीवाड़े से बचने के लिए UIDAI ने सलाह देते हुए कहा कि,”आधार 12 अंकों वाला प्रमाण पत्र होता है, लेकिन हर 12 अंक आधार नहीं हो सकता है।”

यह भी पढ़े… Du Admissions Registration : शुरू हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ऐसे करें पंजीकरण

ट्विटट के जरिए UIDAI ने आधार को लेकर लोगों को आगाह किया है। UIDAI ने कहा कि हर 12 डिजिट वाला कार्ड आधार नहीं होता है, इसलिए सबको आधार के इस्तेमाल के दौरान सावधान रहने कि जरूरत होती है। इसलिए एड्रैस प्रूफ या अन्य किसी तरीके से आधार को स्वीकार करने से पहले एक बार वेरीफिकेशन जरूर कर लें। यूजर्स आधार का वेरीफिकेशन घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं। UIDAI कि सलाह के मुताबिक कभी भी आधार की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिए पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल करें। वेरीफिकेशन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UIDAI कि ऑफिशियल वेबसाईट uidai.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद “My Aadhaar” के ऑप्शन पर भी क्लिक करें। यहाँ जाकर आधार सर्विसेज पर क्लिक करें।
  • फिर “वेरीफिकेशन एन आधार नंबर” पर क्लिक करें।
  • अपने आधार नंबर को डालकर फिर कैप्चा भरें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews