ACCIDENT: बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

ACCIDENT: बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ (CG) के रायपुर (Raipur) में आज शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ट्रक की टक्कर की जोरदार भिंड़ंत हो गई। हादसे में 7  मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।वही 12 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।

ये घटना रायपुर के चेरी खेड़ी में घटी है। बताया जा रहा है कि बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी, तभी ये हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंस गए थे। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा ।बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी ओर बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews