विज्ञापन भगवान राम के स्वागत का, लेकिन फोटो गायब, भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

विज्ञापन भगवान राम के स्वागत का, लेकिन फोटो गायब, भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने दिवाली (Diwali) के एक विज्ञापन को लेकर निशाना साधा है। भाजपा (BJP) ने ये निशाना अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार की तरफ से दिवाली पर भगवान श्री राम (God Shriram) के स्वागत के लिए दिए विज्ञापन को लेकर साधा है।  इस विज्ञापन में भगवान राम की फोटो नहीं हैं।

दरअसल दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने इस साल दिवाली को अलग तरीके मनाने का फैसला किया है।  आम आदमी पार्टी की सरकार “दिल्ली की दिवाली” उत्सव को राम मंदिर में मनाने जा रही है।  इसके राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है जहाँ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 4 नवम्बर को शाम 7 बजे दिवाली पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें – सोने के कप में चाय पियेंगे बप्पी लहरी, इस दिवाली की अनोखी खरीदारी

इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली के अख़बारों में एक विज्ञापन दिया है जिसमें लिखा है – भगवान श्री राम का स्वागत दिल्ली के अंदाज में। खास बात ये है कि इस विज्ञापन में राम मंदिर की प्रतिकृति की फोटो तो है लेकिन भगवान श्रीराम की फोटो नहीं है। जिसे लेकर भाजपा ने सवाल किये हैं ?

ये भी पढ़ें – MP News : पत्थरबाजों और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों की खैर नहीं, सरकार ला रही कानून

भाजपा नेता और प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट कर विज्ञापन पर सवाल किये हैं। खुराना ने लिखा – ऐसा विज्ञापन जहां भगवान श्री राम का स्वागत तो कर रहे हो, लेकिन भगवान राम की एक भी तस्वीर नहीं है। यही है अरविन्द केजरीवाल का स्वागत का दिल्ली सरकार का अन्दाज़ जहां सिर्फ़ और सिर्फ़ केजरीवाल होगे, भगवान भी नहीं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews