
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में पिछले 24 घंंटे में 7437 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इन भयावह आंकड़ों को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi) ने सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू के बाद भी लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। इसके तहत अगले आदेश तक प्रायवेट और सरकारी सभी स्कूल बंद रहेंगे।
ये भी देखिये – मप्र में 60 घंटे का लॉकडाउन लागू, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwai) ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी, जिसमें कहा गया है कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेस के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक अप्रैल को जहां 2790 संक्रमित मरीज थे, वहीं 9 अप्रैल तक ये आंकड़ां 7 हजार के पार पहुंच गया। अब तक दिल्ली में 698008 लोग संक्रमित हो चुके हैं और फिलहाल 23181 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू कर चुकी है।
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

