छड़ी मुबारक पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन, इस साल 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: 1 जुलाई 2023 से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा का आज 62 दिनों बाद समापन हो गया है। आज छड़ी मुबारक यात्रा पवित्र गुफा तक पहुंची, जिसके बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पवित्र गुफा में भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर हवन अभिषेक भी किया गया। बाबा अमरनाथ के दर पर जाने के लिए छड़ी मुबारक यात्रा को बुधवार को शेषनाग के पंजतरणी से रवाना किया गया था, जो यात्रा मार्ग से होती हुई पवित्र गुफा पहुंची। इसके पूजन अर्चन और दर्शन के पश्चात ही यात्रा का समापन हुआ।

कैसी होती है यात्रा

बता दें कि अमरनाथ यात्रा का समापन छड़ी मुबारक यात्रा के साथ किया जाता है। एक पारंपरिक परंपरा है, जिसमें सभी नियमों का पालन करते हुए एक गदा को अमरनाथ की गुफा में ले जाया जाता है। यहां इसे स्थापित कर पूजन अर्चन करने के पश्चात इसे पुनः उसी जगह ले जाया जाता है, जहां से इसे लाया गया था। इसी धार्मिक पूजन-अर्चन और अनुष्ठान के साथ बाबा अमरनाथ की यात्रा समाप्त की जाती है।

4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए 4.42 लाख श्रद्धालुओं को काफिला पहुंचा। 30 जून को अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना किया गया था और इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने लगी। बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई बार यात्रा में रूकावट भी आई लेकिन श्रद्धालुओं की भक्ति और गजब का उत्साह पूरे समय दिखाई दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews