“भारत की जनता जवाब देगी..” कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’ तो भड़के अमित शाह, जानें पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी बताने वाले बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक व्यवहार के हर स्तर को तोड़ दिया। वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग में खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Amit Shah

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ जो विवादित बयान दिया उसको लेकर देश में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोल रही है। खरगे के बयान के बाद भाजपा एक्शन मोड में है। भाजपा खरगे के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी खरगे के बयान की निंदा की है।

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर बोला हमला

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर दिन अपने व्यवहार में नए-नए निचले स्तर पर जा रही है, सार्वजनिक में बातचीत का स्तर गिराने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक व्यवहार के हर स्तर को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहकर देश को शर्मसार किया। देश के सबसे बड़े नेता का यह अपमान उन लाखों लोगों का अपमान है जो मोदी को प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जैसे नेता को आतंकवादी कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लगाई है, बहुत निंदनीय है। जब भी कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को गाली देती है, तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है। इस बार भी जनता जवाब देगी।

भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई खरगे के खिलाफ शिकायत

बता दें कि खरगे के बाद पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज करा दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक कमेंट के लिए कड़ी शिकायत दर्ज की है जिसमें उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री मोदी को “आतंकवादी” कहा था। यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक और पहले कभी नहीं हुआ हमला है। यह आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। तुरंत एक्शन लिया जाएगा, इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती।

क्या है पूरा मामला?

दरअसन, मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को चुनावी प्रचार करने के लिए ​तमिलनाडु पहुंचे थे। जहां उन्होंने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। वहां उन्होंने कहा कि ये एआईएडीएमके के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews