
भारत के गृहमंत्री अमित शाह रविवार, 11 जनवरी 2026 को केरल दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री ने आज सुबह पहले प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राज्य में NDA के नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। साथ ही शाह ने जीत की बधाई देते हुए आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
हमारा अंतिम लक्ष्य केरल में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाना- अमित शाह
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की जीत पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह विजय हमारे लिए अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य केरल में कमल के निशान के साथ भाजपा की सरकार बनाना और भाजपा का मुख्यमंत्री बनाना है।
अमित शाह ने आगे कहा कि भाजपा का उद्देश्य केरल को एक पूर्ण विकसित राज्य बनाना, उसे देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित रखना और सदियों से चली आ रही आस्था की शक्तियों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि केरल की जनता अब यह मानने लगी है कि UDF और LDF ये तीनों काम करने में सक्षम नहीं हैं और केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA ही केरल को सही दिशा में आगे ले जा सकती है।
अमित शाह ने किया सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले का जिक्र
अमित शाह ने अपने संबोधन में सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले का जिक्र भी किया। उन्होंने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, वो धर्म क्या बचाएंगे। इसी के साथ उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की। उन्होंने ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है केरल को पूर्ण विकसित बनाना, केरल को देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित करना और केरल में जो सदियों से आस्था की ताकत है, उसकी भी रक्षा करना है।
शाह ने कहा- ‘पूरी दुनिया से गायब हो गई कम्युनिस्ट पार्टियां’
अमित शाह ने कहा कि मैं केरल के लोगों से अपील करने के लिए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आया हूं। केरल के भविष्य का रास्ता, चाहे वह विकास हो, सुरक्षा हो, या हमारी मान्यताओं की रक्षा हो, LDF या UDF के जरिए हासिल नहीं किया जा सकता। शाह ने कहा, कम्युनिस्ट पार्टियां पूरी दुनिया से गायब हो गई हैं, और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में खत्म हो रही है। अब केरल के विकास का रास्ता सिर्फ नरेंद्र मोदी के एनडीए के साथ है। जरूरत इस बात की है कि केरल के लोगों के पास विनम्रता और एक साफ विजन के साथ जाया जाए।
साल 2026 में इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव
साल 2026 राजनीति के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। भारत में 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव होना है। राजनीतिक दलों के आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह इन राज्यों में दौरा शुरू कर दिया है। केरल दौरे से पहले वे हाल ही में तमिलनाडु और असम का दौरा भी कर चुके हैं।
Speaking at a meeting with the newly elected representatives of local bodies in Trivandrum, Kerala.
കേരളത്തിലെ തദ്ദേശ സ്ഥാപനങ്ങളിലേക്ക് പുതുതായി തെരഞ്ഞെടുക്കപ്പെട്ട ബിജെപി ജനപ്രതിനിധി സംഗമത്തിൽ സംസാരിക്കുന്നു.#VikasitaKeralam https://t.co/0tHR8EKF8F
— Amit Shah (@AmitShah) January 11, 2026
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
