Twitter और अमिताभ बच्चन के बीच ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है,’ भैया और मौसी के बीच कन्फ्यूज़ हुए फैन्स

Twitter और अमिताभ बच्चन के बीच ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है,’ भैया और मौसी के बीच कन्फ्यूज़ हुए फैन्स

Twitter Blue Tick : अमिताभ बच्चन ने ब्लू टिक वापस मिलने पर ‘ट्विटर मौसी’ को धन्यवाद दिया है। पिछले दो दिन से बिग बी कुछ मसखरी के मूड में हैं और ट्विटर पर ब्लू टिक को लेकर चर्चाओं में भी। पहले तो ये नीला निशान हटने पर उन्होने ट्विटर से हाथ जोड़कर उसे वापस मांगा और अब जब वापस मिल गया है तो बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा है ‘तू चीज बड़ी है musk musk’।

ब्लू टिक गया..फिर वापस भी आ गया। शहंशाह ने Musk भैया को धन्यवाद भी दे दिया। उन्होने कहा कि ‘ ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका ! उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे ! अब का बताई भैया ! 😁 गाना गये का मन करत है हमार ! सनबो का ? इ लेओ सुना : “तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk ” 🎶। लेकिन फिर कुछ ही देर बाद उनका ट्विटर से रिश्ता बदल गया।

अभी थोड़ी देर पहले जो ‘ट्विटर भैया’ था कुछ ही देर में अमिताभ बच्चन उसे ‘ट्विटर मौसी’ कहने लगे। इसपर फैन्स ने सवाल किया कि ये रिश्ता अचानक कैसे बदल गया। इसपर उन्होने फिर अपने ही मस्तमौल अंदाज़ में बताया कि “इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई ! सब पूछत है, Twitter के तुम ‘भैया’ बुलाय, रहेओ  ! अब ‘मौसी’ कसे होई गई ? तो हम समझावा की, पहले Twitter के निसानी, एक ठो कूकुर 🦮 रहा, तो ओका भैया बुलावा। अब उ फिर से, एक फुदकिया बन गवा है, तो फुदकिया तो चिड़िया 🐦‍ होत है ना , तो मौसी”। इस तरह अब उनके ब्लू टिक वाला मामला सुलझा है और ट्विटर के साथ नया रिश्ता भी बन गया है।

अमिताभ बच्चन के इस अंदाज़ पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। डॉ सुनील नाम एक शख्स ने लिखा है कि ‘अब इस उम्र में आपको मस्क मस्क करना पड़ रहा है। पान मसाले और गुटखे का आप प्रचार करते हैं किंतु खाते नहीं हैं। यह पहली चीज है जिसे आपने हाथ जोड़कर माँगा है यानी खुद से पैसा भी दे रहे हो और खुश भी हो रहे हो। भारत सरकार को चाहिए ब्लू टिक धारकों को सब्सिडी दे और सम्मान भी।’ वहीं एक अन्य लिख रहे हैं कि ‘वाह वाह…..बँधाई हो साहेब, मस्क भी समझ ग़यल होई, की रिश्ते में त हमार बाप लागेला आप बच्चन साहेब!’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews