विदेश से लॉरेंस गैंग चलाता है Anmol Bishnoi, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल, NIA ने घोषित किया 10 लाख का इनाम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब NIA ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वो जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।
Anmol Bishnoi

Anmol Bishnoi: महाराष्ट्र के मुंबई में जब से एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है। उसके बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लगातार चर्चा में बना हुआ है। वैसे तो सलमान खान को दूर जा रहे थे धमकी के चलते लॉरेंस का नाम लंबे समय से चर्चा में है लेकिन हाल ही में हुए हत्याकांड ने इस नाम को सभी जगह सुर्खियों में ला दिया है। इसके पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी इस गैंग का नाम सामने आया था।

इस इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ में मिलकर तैयार किया है। यह दोनों बेहद गरीबी दोस्त हैं और इन दोनों के बाद अब यह गैंग अनमोल बिश्नोई और सचिन बिश्नोई मिलकर चला रहे हैं। लॉरेंस फिलहाल जेल में है इसके बावजूद भी गैंग का संचालन हो रहा है। NCP नेता की हत्या के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। वह बिश्नोई गैंग पर लगातार शिकंजा कस रही है। यही कारण है कि लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। चलिए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

कौन है अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi)

अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसे आरोपी भी बनाया गया है। साल 2023 में उसके खिलाफ एक चार्जशीट भी तैयार की गई थी। वो फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत से भागा है और अपने ठिकाने बदलता रहता है। उसपर लगभग 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो विदेश में रहकर अपने सारे अपराधों को अंजाम देता है। वह जोधपुर जेल में अपनी सजा काट चुका है, जहां से उसे 2021 में जमानत पर रिहा किया गया था।

गोल्डी के साथ मिलकर चलाता है गैंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनमोल बिश्नोई विदेश में गोल्डी बराड़ के साथ रहकर बिश्नोई गैंग का संचालन करता है। यह लोग उद्योगपति, खिलाड़ियों, नेताओं, और गायको को धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूलते हैं। टारगेट किलिंग जैसे अपराधों में भी इस गैंग का नाम शामिल है। राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, बिहार जैसे क्षेत्र में इस गैंग का आतंक देखने को मिलता है।

अनमोल के चर्चित मामले

बिश्नोई गैंग संचालन पूरी तरह से अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और सचिन बिश्नोई के हाथ में है। अनमोल से जुड़े चर्चित मामले की बात करें तो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदारी उसने खुद ली थी। भानु के नाम से पहचाने जाने वाले अनमोल में 2022 में इस घटना के जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर की गई गोलीबारी में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी। जिसके चलते एक लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। पटना के बाद सोशल मीडिया के जरिए अनमोल ने खुद ही घटना के जिम्मेदारी ली थी। अब हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलती है गैंग

देश में अपराध को अंजाम देते हुए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ भारत की सीमा से भी आगे बढ़ गए। 2017 में आपराधिक मामलों से बचने के लिए गोल्ड कनाडा चला गया और यहां से उसने अपने अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया। लॉरेंस गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर जांच एजेंसियों का ध्यान उस समय गया जब गोल्डी बराड़ लॉरेंस के कहने पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की जिम्मेदारी ली। अब लोरेंस गैंग का नेटवर्क कई देशों में फैल चुका है। जहां यह लोग तस्करी, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं। यह लोग उन्नत तकनीक के इस्तेमाल से एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाला शूटर भी स्नैपचैट के जरिए अनमोल बिश्नोई के संपर्क में बना हुआ था।

NIA ने घोषित किया इनाम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लगातार बढ़ते अपराधों और खौफ के चलते अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। अब वो मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हो चुका है। जांच एजेंसी अब इस गैंग पर शिकंजा कने की कोशिश कर रही है। अब तक किए गए कई अपराधों में इस गैंग का नाम सामने आया है लेकिन इनके गुर्गों के अलावा अब तक कोई भी मुख्य सदस्य हाथ नहीं लग पाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews