वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विस उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

anusuya-prasad-makhuri

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी (Anusuya Prasad Makhuri) का निधन हो गया है। वे किडनी (Kidney) की बीमारी से ग्रसित थे और उन्हें कोरोना (Corona) भी हो गया था। देहरादून (Dehradun) के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मैखुरी के निधन पर कांग्रेस (Congress) समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। उनके निधन से पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मैखुरी को कोरोना के चलते विगत 24 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, उन्हें वेंटिलेटर पर पर रखा गया था। दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस (Dialysis) भी किया जा रहा था, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रही और उन्हें बचाया ना जा सका। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख प्रीतम सिंह (Pritam Singh) ने कहा कि यह पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।

मैखुरी राज्य आंदोलन में काफी सक्रिय रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य आंदोलन (Protest) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया। वे 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष (Deputy Speaker in Uttarakhand Legislative Assembly) की भूमिका में रहे ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews