भारत की इस जगह पर है एशिया का सबसे बड़ा Rose Garden, मनमोहक है नजारें

Asia largest Rose Garden

Asia largest Rose Garden : भारत में कई सारे खूबसूरत और सुंदर बाग बगीचे मौजूद है। जिनकी सुंदरता देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक वहां घूमने आते हैं, यहां की सुंदरता लोगों का मनमोहन लेती है। इन्हीं में एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन भी शामिल है जो भारत में ही है। जहां करीब 1600 से ज्यादा किस्म के गुलाब के फूल मौजूद है। खास बात यह है कि उस बगीचे में करीब अन्य फूलों की 825 प्रजातियां और 32500 किस्म के पेड़ पौधे भी मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस गार्डन में जॉगिंग और ट्रैकिंग के लिए भी लोग आते हैं।

Asia largest Rose Garden

एशिया के सबसे बड़े Rose Garden की खासियत

Asia largest Rose Garden

आपको बता दे, एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन भारत के चंडीगढ़ में स्थित है। इसकी स्थापना 1967 में की गई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं गुलाब का फूल सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं होता बल्कि इसकी खुशबू भी लाजवाब होती है। आमतौर पर लोगों ने सबसे ज्यादा लाल रंग का गुलाब देखा है लेकिन आजकल बाजारों में कई तरह के गुलाब के फूल आने लग गए हैं। इसमें लाल गुलाब के साथ सफ़ेद, पीला, नीला कई किस्म शामिल है। ये सभी गुलाब के फूलों की किस्म रोज गार्डन में देखने के लिए मिलती है।

Asia largest Rose Garden

30 एकड़ से ज्यादा की जगह पर बना यह रोज गार्डन एशिया का सबसे बड़ा गार्डन माना जाता है। यहां करीब 50000 से ज्यादा गुलाब खिलते हैं। इस गार्डन में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक सैकड़ो प्रजातियों के गुलाब के फूल को देखने के लिए आते हैं। यह जगह लोगों को आकर्षक करती है। आपको बता दे देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन ने इस रोज गार्डन का नाम रखा था। इस वजह से इस गार्डन को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसका निर्माण प्रशासक डॉक्टर महेंद्र सिंह रंधावा द्वारा करवाया गया था।

गार्डन में मौजूद है ये किस्में 

रोज गार्डन में मिस्टर लिंकन, एसन, पापा मिलिंद, गोल्ड मेडल, हसीना, जॉन एफ कनेडी, फर्स्ट प्राइज, ओखले होमा, सुगंधा, सुपर स्टार, गोल्ड मेडल, सदा बहार, सराफा, एचडी आदि कई तरह के गुलाब की किस्में मौजूद है। इस गार्डन में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है जहां पर्यटक फोटो खींच सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews