केरल के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2026 से नई सुनिश्चित पेंशन योजना (APS) लागू करने का आदेश जारी किया है। यह योजना मौजूदा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के विकल्प के रूप में लाई गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य बजट 2026-27 में इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।
जो कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत आते हैं, वे भी सुनिश्चित पेंशन स्कीम में जाने का ऑप्शन दिया जाएगा। नई पेंशन योजना के तहत रिटायरमेंट के समय ज़्यादा से ज़्यादा पेंशन बेसिक सैलरी का 50 परसेंट होगी। पेंशन का कैलकुलेशन राज्य सरकार द्वारा मंज़ूर पे स्केल के आधार पर किया जाएगा, और महंगाई राहत (DR) भी दी जाएगी। पूरी पेंशन का लाभ पाने के लिए कम से कम 30 साल की सर्विस ज़रूरी है। योजना के सभी नियमों की जानकारी देने वाला एक अलग सरकारी ऑर्डर जारी किया जाएगा।
किसे मिलेगा लाभ: 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद सेवा में आने वाले कर्मचारी इस योजना को चुन सकते हैं। जो कर्मचारी अभी NPS के तहत हैं, उन्हें भी इस नई योजना (APS) में स्विच करने का विकल्प दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी पेंशन की राशि: इस योजना के तहत कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति (Retirement) के समय उनके अंतिम मूल वेतन (Basic Pay) का 50% पेंशन के रूप में मिलना सुनिश्चित किया गया है। 50% की पूरी पेंशन पाने के लिए कर्मचारी को कम से कम 30 वर्ष की सेवा पूरी करनी होगी। इसके साथ ही पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) का लाभ भी मिलेगा।
Assured Pension Scheme Order







