Ayushman Bharat Yojana 2.0: मिडिल क्लास को सरकार का तोहफा, 40 करोड़ नए लोगों का मुफ्त में होगा इलाज

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana 2.0 Scheme: सरकार द्वारा अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले आयुष्मान भारत योजना के दूसरे चरण पर काम किए जाने की चर्चा की जा रही है। इस योजना के तहत 40 करोड़ मध्य आय वाले लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

नीति योग और स्वास्थ्य मंत्रालय मध्य आय जनसंख्या के इस वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई इस योजना पर रूपरेखा बनाते हुए काम कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा पहुंचाया जा सके।

Ayushman Bharat Yojana 2.0 के विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा इस योजना को लागू किए जाने से पहले कई तरह के विकल्पों की तलाश की जा रही है। सरकार पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ के साथ इसे लागू करते समय जो चुनौतियां सामने आएंगी उन पर भी विचार किया जा रहा है।

दूसरे चरण में 75 फीसदी आबादी

इस योजना के पहले चरण में 50 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ पहुंचाया गया था और दूसरे चरण में इस आंकड़े को 90 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर यह लक्ष्य पूरा हो जाता है तो यह देश की कुल आबादी का 75 फीसद हिस्सा होगा जो इस योजना का लाभ ले सकेगा।

योजना के तहत जिन व्यक्तियों को शामिल किया जाने वाला है उनकी ओर से आंशिक योगदान और टॉपअप किस तरह से प्राप्त किया जाएगा।इस नीति पर भी सरकार द्वारा विचार विमर्श करते हुए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसके अलावा दूसरे विकल्प के तौर पर इसमें हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें उन्हें योजना के तहत के किफायती कीमतों पर मेडिकल कवरेज देने का आदेश दिया जाएगा।

अभी इन्हें मिल रहा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को हेल्थ स्कीम सुविधा का फायदा पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी। इसका लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 50 करोड़ है जिन्हें सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। यानी इन लोगों को हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवरेज दिया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews