Badrinath Yatra 2023 : इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंचांग देखकर निकाला गया शुभ मुहूर्त

Badrinath Yatra 2023 : इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंचांग देखकर निकाला गया शुभ मुहूर्त

Badrinath Yatra 2023 : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट खोले जाने का दिन आज घोषित कर दिया गया, इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे, आपको बता  दें कि 19 नवम्बर 2022 को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे।

धार्मिक समारोह में निकाला गया शुभ मुहूर्त  

आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में एक धार्मिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्वानों ने पंचांग की गणना करने के बाद पश्चात विधि-विधान से कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला। इस अवसर पर राजमहल के सदस्य सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

27 अप्रैल को प्रात: 07:10 मिनट पर खुलेंगे कपाट

टिहरी राजपरिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के सामने मुहूर्त देखकर तय हुआ कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 07:10 मिनट पर खोले जाएंगे, जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के लिए 12 अप्रैल का दिन निश्चित हुआ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews