पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रविवार को पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। दरअसल भारी भीड़ हो जाने से रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन पकड़ने के चक्कर में यात्रियों में धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ के हालात बन गए। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। वहीं रेलवे की ओर से दो यात्रियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

दरअसल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। यह हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है जब हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस शाम 5:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आ रही थी, जबकि इस समय प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा की ओर जाने वाली एक लोकल ट्रेन भी खड़ी थी।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तरफ यात्री हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस से उतर रहे थे और ओवरब्रिज से स्टेशन से बाहर निकल रहे थे, तो दूसरी ओर हावड़ा लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरी तरफ से यात्री ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे। भीड़ बढ़ने से लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सीढ़ियों पर पैर रखने की जगह भी नहीं थी। यात्री ट्रेन पकड़ने के चक्कर में जल्दीबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला सीढ़ियों पर गिर गई, लेकिन कोई रुका नहीं। कई लोग उन पर चलते हुए निकल गए, जिससे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे और भगदड़ मच गई।

ओवरब्रिज पर भीड़ ज्यादा थी

भगदड़ मचने से और भी कई यात्री गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस भगदड़ में कम से कम 7 से 10 यात्री घायल हुए हैं। दरअसल, दोनों ट्रेनें एक साथ आने से लोगों में भगदड़ मच गई। लोग लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे और ओवरब्रिज पर भी भीड़ ज्यादा थी। कई लोगों ने यहां दावा किया है कि कुल मिलाकर 7 से 10 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर ही रेलवे पुलिस तुरंत पहुंच गई थी, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews