Rameshwaram Cafe Blast: NIA के हत्थे चढ़ा बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले का आरोपी, साजिशकर्ता भी गिरफ्तार

Rameshwaram Cafe Blast

Rameshwaram Cafe Blast Case: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी और मास्टरमाइंड को पकड़ लिया है। इन दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया है।

पकड़े गए दो आरोपी

कैफे बम ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी की ओर से मुख्य आरोपी मुसाविर साजिद हुसैन की पहचान की गई थी। मुसाविर ने इस विस्फोट का अंजाम दिया था। वहीं इस घटना के मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा भी पहचान की गई थी। अब्दुल पहले से भी कुछ मामले में एजेंसी द्वारा वांटेड की लिस्ट में शामिल है। इन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। एजेंसी ने इन्हें कोलकाता के पास से पड़ा है जहां यह झूठी पहचान बनाकर छिपे हुए थे।

इसके पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने देश भर के अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की थी। उत्तर प्रदेश में एक तमिलनाडु में 5 और कर्नाटक की 12 जगह पर आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई थी। इस दौरान इस घटना की साजिश में शामिल मुजम्मिल शरीफ को हिरासत में लिया गया था। इस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने और केस की जांच के लिए NIA ने 3 मार्च को जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी गई थी कि ब्लास्ट को किसने अंजाम दिया है।

रखा गया था इनाम

पिछले महीने एजेंसी द्वारा ताहा और साजिद की तस्वीर के साथ इनसे जुड़ी जानकारी साझा की गई थी। इसी के साथ इन आरोपियों पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। इन्हें पकड़ने के लिए NIA ने पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक की राज्य पुलिस एजेंसी और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ कोऑर्डिनेटर करते हुए काम किया। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए 300 से ज्यादा कैमरा के सीसीटीवी फुटेज स्कैन किए गए। फुटेज के आधार पर यह सामने आया कि आईएसआईएस के आतंकी साजिद और ताहा का इस विस्फोट में हाथ है।

वापस खुल चुका है कैफे

बता दें कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका काफी जोरदार था और इसमें 9 लोग घायल हो गए थे। जांच में यह पता चला था कि टाइमर का उपयोग करके आईईडी बम से धमाका किया गया था। घटना के बाद काफी अफरा तफरी की स्थिति देखी गई थी और दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि एक बार फिर से कैफे को धूमधाम के साथ खोला गया था। कैफे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पर मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं। एंट्री से पहले यहां के कर्मचारी हर ग्राहक की जांच करेंगे। सभी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि ना हो सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews