जन्मदिन पर भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma new Chief Minister of Rajasthan : मध्ये प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन हो जाने के बाद आज 15 दिसंबर को राजस्थान में भी सरकार का गठन हो गया, राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, खास बात ये रही कि आज भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है, उनके साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई।

कौन कौन अतिथि रहा शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद थे।

भाजपा ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की है ?

आपको बता दें कि भाजपा ने राजस्थान में 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई हैं, यहाँ 200 सीटों में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे एक प्रत्याशी का निधन  हो जाने के कारण वहां का चुनाव रद्द कर दिया गया था, गौरतलब है कि भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं वे भरतपुर जिले के रहने वाले और सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतारे थे।

[dgv_vimeo_video id=”894817838″]

[dgv_vimeo_video id=”894818021″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews