Bharat Jodo Yatra : प्रियंका गांधी ने राहुल को बताया ‘योद्धा,’ टी-शर्ट, ठंड और सुरक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात

Bharat Jodo Yatra : प्रियंका गांधी ने राहुल को बताया ‘योद्धा,’ टी-शर्ट, ठंड और सुरक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात

Bharat Jodo Yatra : दिल्ली में विश्राम के  बाद कांग्रेस की (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा फिर प्रारंभ हो गई है और मंगलवार को ये दिल्ली से गाजियाबाद की लोनी बार्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची। यहां उनका स्वागत करने के लिए  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मौजूद थींं। इस मौके पर उन्होने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को योद्धा बताया। इस मौके पर उन्होने इस सवाल का जवाब भी दिया कि आखिर राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती और वो टी-शर्ट पहनकर क्यों चल रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी प्रियंका ने अपनी बात रखी।

प्रियंका ने राहुल को बताया ‘योद्धा’

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई करते हुए अपने भाई राहुल पर जमकर प्यार उड़ेला। अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा ‘सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। पूरा सत्ता का ज़ोर लगाया गया। सरकार ने इनकी छवि को खराब करने हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। इनपर एजेंसिया लगाई गई लेकिन ये डरे नहीं। योद्धा हैं।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि ये भी कहा कि अडानी अंबानी जी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, देश के सारे पीएसयू खरीद लिए, देश की मीडिया खरीद ली लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और न कभी खरीद पाएंगे। अपनी बात शुरू करते हुए उन्होने बहुत ही लाड़ से राहुल को संबोधित करते हुए कहा ‘मेरे बड़े भाई, इधर देखो।’ इस तरह उन्होने राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए बीजेपी पर जमकर प्रहार किए।

‘राहुल को ठंड क्यों नहीं लगती’

इस सवाल का जवाब आखिरकार प्रियंका गांधी ने दे ही दिया। लंबे समय से लोगों के बीच राहुल गांधी की टी-शर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। वो यात्रा की शुरूआत से टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और दिल्ली में कड़ाके की ठंड में भी उन्होने गर्म कपड़े नहीं पहने। इसे लेकर लगातार सवाल हो रहे हैं और बीजेपी चुटकी भी ले रही है। लेकिन अब प्रियंका ने इस सवाल को लेकर कहा है कि ‘ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। और जब तक आप सब इस देश की सच्चाई को पहचानेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई को सुरक्षित रखेगा। एकता में ही आपका विकास है। सब साथ चलिए। पूरे देश में ये पैगाम ले जाइये एकता, सद्भावनना और प्यार का। हम इस देश को बचाकर रखेंगे, इस देश को विकसित बनाएंगे और नौजवानों को उनका हक दिलवाएंगें।’ उन्होने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि अब यात्रा कश्मीर में पहुंचने वाली है, क्या आपको उनकी सुरक्षा को लेकर जर नहीं लगता है। इस बात को लेकर यही कहना है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं और वही इनकी रक्षा करेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews