बड़ी राहत : पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब 1 अक्टूबर से मिलेगी ये खास सुविधा, ये होंगे पात्र, सरकार ने जारी किए निर्देश

Pensioner Digital Life Certificate : देशभर के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अक्टूबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। अब बैंक कर्मी घर आकर ही आपका लाइफ सर्टिफिकेट कलेक्ट करेंगे। यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है, इसका 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग पेंशनरों को मिलेगा। लगभग 69.76 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।

पेंशनरों को लेकर बैंकों को मिले ये निर्देश

  • दरअसल, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करना हर साल पहली अक्टूबर से शुरू होता है जबकी अन्य लोगों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करना हर साल 1 नवंबर से शुरू होता है। लेकिन इस साल केन्द्र सरकार ने पेंशनरों को राहत देते हुए पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने बैंकों को निर्देशित किया है कि अति वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कराने या जमा कराने के लिए डोरस्टेप अभियान चलाएं।
  • पेंशन बीमा नियामक ने निर्देश दिए है कि सभी बैंक विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग करें। वे डोरस्टेप बैंकिंग अधिकारियों को नियुक्त करके बिस्तर पर पड़े, अस्पताल में भर्ती पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान करें।
  • डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र में उपयोग की जाने वाली फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के जरिए प्रत्येक नागरिक एंड्रॉइड स्मार्टफोन या बैंक शाखा के जरिए घर से अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकता है।
  • आदेश में विशेष रूप से 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों द्वारा जीवन प्रमाण पत्र समय पर जमा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे पेंशनभोगियों को एसएमएस, ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लिंक भेजें, जिससे प्रक्रिया को और सरल बनाया जा सके।

क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन हासिल करते रहने के लिए प्रत्येक वर्ष अपने जीवित होने का सबूत, यानी जीवन प्रमाण, यानी वार्षिक जीवन प्रमाणपत्र पेंशन प्रदाता एजेंसी (Pension Disbursing Agency या PDA) को देना होता है।यह प्रमाणपत्र बेहद अहम दस्तावेज़ है, क्योंकि यह पेंशनभोगी के अस्तित्व का प्रमाण है।

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र क्या है

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अनुसार डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (जीवन प्रमाण) पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सर्विस है। केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशनभोगी जिनकी पेंशन वितरण एजेंसी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के लिए लाइव है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews