लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, राज्य में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, CM का बड़ा ऐलान, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

pensioners pension

OLD PENSION SCHEME : राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी जल्द ओपीएस का तोहफा मिलने वाला है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अब अपने चुनावी वादे को पूरा करने में जुट गई है। इसी बीच शपथ लेने के बाद अब राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। हमने 10 गारंटी दी है और हम उनको लागू करेंगे। हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार चलाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) को बहाल किया जाएगा। खास बात ये है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश तीसरा कांग्रेस शासित प्रदेश होगा जहां ओपीएस लागू होगी। इसे लागू करने के बाद राज्य सरकार के ल‍िए व‍ित्‍तीय प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होगा, चुंकी राज्‍य सरकार के ऊपर पहले से ही करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज है।

दरअसल, हाल ही में ह‍िमाचल प्रदेश के चुनाव पर‍िणाम घोषित किए गए है जिसमें ह‍िमाचल की 68 व‍िधानसभा सीटों में से 40 पर कांग्रेस का कब्‍जा रहा। चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा करने की तैयारी है। राज्य में 2.5 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से करीब 1.5 लाख नई पेंशन योजना में आते हैं। 1 अप्रैल 2004 से देश में पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी गई थी, जिसमें सरकार पेंशन का पूरा पैसा देती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews