Employees Salary Hike : होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में बड़ी वृद्धि, अब खाते में आएंगे 19260 रुपए

Employees Salary hike News

PSPCL Employees Salary Hike 2024 : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए प्रारंभिक वेतनमान में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की है।

जानिए मूल वेतन में कितनी हुई वृद्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत विभाग प्रमुख, वित्तीय लेखाकार आदि को ग्रुप 14 से 16 में रखा गया है और उनका मूल वेतन 17,960 रुपये से बढ़ाकर 19,260 रुपये कर दिया गया है। दूसरी ओर, अधीक्षक ग्रेड 2, पी.ए., एस.ए.एस. अकाउंटेंट आदि को 15 से 17 ग्रुप में बांटा जाएगा और उनका मूल वेतन 18,690 रुपये से बढ़कर 19,260 रुपये हो जाएगा।

मंत्री बोले- सरकार ने मांग को पूरा किया

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा संशोधित हुए वेतन के स्केल संबंधी सर्कुलर जारी कर दिया गया है। हमारी सरकार सभी कर्मचारियों की वास्तविक चिंताओं और मांगों को संबोधित करने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उचित मुआवजा और मान्यता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। यह यकीनी बनाने की जरूरत है कि वेतन स्केल उद्योग के मापदंडों के अनुसार हों तथा हमारे कर्मचारियों को उचित मुआवजा मिले।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews