कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगा वेतनमान, बैठक में बनी सहमति, एरियर-भत्ते पर भी अपडेट

employee news

Haryana Third Forth Class Employees : हरियाणा के जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात उच्च शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन का तोहफ मिलने वाला है।खबर है कि दूसरे विभागों की तर्ज पर अब इस विभाग में भी तैनात उच्च शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी क्लर्क बन सकेंगे, इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वही बकाया वेतन, एरियर और अनुकंपा राशि समेत कई मांगों पर भी सहमति बनी।

इन मांगों पर बनी सहमति

दरअसल, हाल ही में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल के साथ हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात उच्च शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी क्लर्क बनाया जा सकेगा।इसके लिए विभाग में तृतीय श्रेणी के स्वीकृत पदों को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पर दर्शाकर जल्द ही प्रमोशन दिया जाएगा।

इसके अलावा  बैठक में सहमति बनी कि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25 हजार 500 रुपये का वेतनमान देने के लिए भी वित्त विभाग से अनुरोध किया जाएगा।वही कौशल रोजगार निगम में कार्यरत टर्म अप्वाइंटी कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम से बाहर करने और बकाया वेतन का भुगतान करने पर सहमति बनी है। अनुकंपा आधार पर कर्मचारियों के योग्य वारिस की नौकरी एवं अनुकंपा राशि का भुगतान तुरंत किया जाएगा।

पदोन्नति, भत्ते पर भी हुआ ये फैसला

बैठक में कर्मचारियों का बकाया एलटीसी बजट जल्द दिलाने, खाली पड़े सभी पदों पर पदोन्नति  स्वीपर और कीमैन के पदनाम को बदलने पर भी सहमति बनी।वही सेवा नियमों में खामियों को विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा संशोधित किया जाएगा।बैठक में  कौशल रोजगार निगम में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर पोर्टल पर चढ़ाने और पद बदलने के लिए सभी अधीक्षक अभियंताओं को निर्देश देने का फैसला हुआ। दिव्यांगजनों को दिव्यांग भत्ता व अनुसूचित जाति कर्मचारियों को आरक्षण के तहत पदोन्नति कोटे का रोस्टर बनाया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews