हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इंडिगो की टिकट हुई सस्ती, फ्यूल चार्ज लगाने के फैसले को लिया वापस

indigo

Indigo Fuel Charge Cut: हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। अब इंडिगो फ्लाइट की टिकट 200 से 1000 रुपए तक सस्ती हो जाएगी। देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस इंडिगो ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती के बाद फ्यूल चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेने का फैसला किया है। आपको याद दिला दें, एटीएफ (ATF)के दामों में तेज उछाल के बाद अक्टूबर 2023 में एयरलाइंस में फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला लिया था।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, हमने हाल ही में एटीएफ की कीमतों में कटौती के बाद अपने ग्राहकों को राहत देने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2024 से से हमने सभी उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज लगाना बंद कर दिया है। इंडिगो के इस फैसले के बाद हवाई यात्रा सस्ती होगी।

आपको बता दें, जब अक्टूबर 2023 में इंडिगो ने फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया था। तब से टिकट के दाम 200 से 1000 रुपए तक महंगे हो गए थे। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुआ करती थी। वैसे तो एटीएफ (ATF) की कीमतें पिछले कुछ महीने से लगातार बढ़ रही थी। अक्टूबर 2023 में एटीएफ (ATF) की कीमतों में 14% की बढ़ोतरी हो गई थी, जो लगातार तीसरी मासिक बढ़ोतरी थी।

अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। इससे हवाई ईंधन की कीमतें भी बढ़ रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसका असर एटीएफ की कीमतों पर भी पड़ा है। इंडिगो के इस फैसले से हवाई यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि अब देखना यह होगा कि अन्य एयरलाइंस भी इस फैसले का अनुसरण करती है या नहीं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews