कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अटैचमेंट रद्द, 1 हफ्ते में मूल तैनाती पर लौटने का आदेश

Govt employee news

demo pic

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के सहकारिकता विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बाद अब सहकारिता विभाग के सभी कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है।सभी कर्मचारियों को 1 हफ्ते में मूल तैनाती पर लौटने को कहा गया है।इस संबंध में सहकारिता विभाग के निबंधक आलोक कुमार पांडे  ने  सभी जनपदों मंडलीय कार्यालय वह विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं को आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े.. MP: फिर शुरू हुई भोपाल-बीना मेमू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े, 1 में अतिरिक्त कोच, 1 दर्जन रद्द

उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश में राजकीय पर्यवेक्षक, सहकारिता विकास अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक वर्ग-एक और दो आदि पदों पर मुख्यालय और शीर्ष संस्थाओं में अटैच कर्मचारियों को एक सप्ताह में मूल तैनाती स्थल पर लौटने को कहा गया है।इनमें कुछ कर्मचारियों को मुख्यालय से देहरादून तो कुछ को पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी भेजा गया है।

निबंधक आलोक कुमार पांडे की ओर से जारी आदेश में अन्यत्र संबद्ध कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर अपनी मूल तैनाती में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के मुताबिक सहकारिता विभाग में समस्त जिला, मंडलीय कार्यालयों और शीर्ष सहकारी और अन्य संस्थाओं में संबद्ध सभी कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े… CG Weather: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट

इस आदेश के बाद लगभग 40 से अधिक कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों में चले जाएंगे। वहीं कहा गया है किसभी जिला सहायक निबंधक सहकारी निरीक्षक वर्ग 1 तथा वर्ग 2 की नवीन तैनाती ब्लॉक और तहसील स्तर पर की जाए।इतना ही नही आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना निबंधक की अनुमति के भविष्य में किसी भी कार्मिक का समृद्धिकरण न किया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews