EPFO: कर्मचारियों के लिए काम की खबर, अकाउंट में बदल सकते है नॉमिनी, ये है पूरी प्रक्रिया

EPFO

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO कर्मचारियों के लिए काम की खबर है।अब कर्मचारी आसानी से घर बैठे EPF/EPS में नॉमिनी का नाम बदल सकते है।इसके लिए पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके वो खुद ही पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह घोषणा करते हुए कहा, EPF सदस्य मौजूदा EPF/EPS नामांकन को बदलने के लिए नया नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है, इसके तहत ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं। कर्मचारी अधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगइन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है।

अगर आप भी अपने EPF में नॉमिनी को बदलना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

EPFO सदस्य के लिए: आधार से लिंक UAN नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और एड्रेस और फोटो के साथ अपडेटेड ईपीएफओ सदस्य प्रोफ़ाइल.

नॉमिनी के लिए: स्कैन की गई फोटो, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और एड्रेस प्रूफ के साथ हाल का पता.

  • ऑनलाइन PF नामांकन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें
  • Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें
  • अपने UAN and Password से लॉगिन करें
  • ‘Manage’ tab के अंदर ‘E-Nomination’ को चुनें
  • फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें
  • ‘Add Family Details’ पर क्लिक करें।
  • रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें
  • डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें।
  • OTP पाने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें।
  • आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • OTP डालें और EPFO पर आपका E-nomination रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews