OPS 2023: सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, पुरानी पेंशन योजना पर ताजा अपडेट, मिलेगा लाभ, पढ़े सीएम का बड़ा बयान

pensioners pension

Old Pension Scheme 2023 : आगामी चुनावों से पहले देशभर में पुरानी पेंशन योजना को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ राजस्थान,छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को बहाल कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ नीति आयोग, वित्त आयोग और आरबीआई द्वारा इसे भविष्य के लिए खतरा बताया गया है। इसी बीच एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा है कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के अपने फैसले पर अडिग है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का कहना है कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) बहाली के अपने फैसले पर अडिग है। कर्मचारी राज्य सरकार का एक अभिन्न अंग हैं और सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से पुरानी पेंशन प्रणाली को फिर से लागू किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होने से कर्मचारी भविष्य की चिंता से मुक्त होंगे और जिम्मेदारी से काम कर सकेंगे।

कर्मचारियों के हित में फैसले ले रही सरकार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार लगातार राज्य कर्मचारियों के हित में काम कर रही है। राज्य सरकार की तरफ से पिछले चार वर्षों में कर्मचारियों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच लगातार संवाद होना चाहिए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सरकार की सुशासन की अवधारणा प्रभावित होती है और आम आदमी के काम में अनावश्यक देरी होती है।

ओपीएस पब्लिक इंट्रैस्ट में लागू की

इससे पहले राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि हमने ओपीएस पब्लिक इंट्रैस्ट में लागू किया।अगर सरकारी कर्मचारी करप्शन करेंगे, तो अच्छा लगेगा क्या ? अगर कर्मचारी को पेंशन नहीं देंगे, तो 35 साल तक वह सोचेगा कि मैं पैसे कैसे कमाऊँ। जिससे मेरा बुढ़ापा ठीक निकले। हमारी सरकार ने वित्तीय प्रबंधन किया है। कोई काम ऐसा नहीं है, जो हो नहीं सकता है। राज्य कर्मचारी के लिए 60 साल तक ओपीएस लागू करके और पेंशन देकर भी विकास कर सकता है।

OPS के फायदे

  • पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा कर्मचारियों-पेंशनरों को पूरी पेंशन राशि दी जाती थी, इसे 1 अप्रैल 2004 से बंद कर दिया गया था।हालांकि इसे राजस्थान सरकार ने फिर से बहाल कर दिया गया है। OPS के तहत रिटायरमेंट के वक्त कर्मचारी के वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है।
  • पुरानी पेंशन योजना में GPF की सुविधा होती थी, लेकिन नई स्कीम में इसकी सुविधा नहीं है। पुरानी पेंशन स्कीम में 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी की रकम मिलती है, रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को पेंशन की राशि मिलती है।
  • पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के समय की सैलरी की करीब आधी राशि पेंशन के रूप में मिलती थी।पुरानी पेंशन एक सुरक्षित योजना है, जिसका भुगतान सरकारी खजाने से किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews