पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, राशि की वसूली करेगी राज्य सरकार, किस्तों में लिया जाएगा पैसा

pension news

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।पेंशनरों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पेंशनरों को गलती से जारी की गई अधिक राशि की वसूली करने की तैयारी में है। यह राशि किस्तों के रूप में पेंशनरों से वसूली जाएगी।विशेष सचिव वित्त नीलरतन कुमार ने इस संबंध में विस्तृत शासनादेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगा इतना इजाफा, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जुलाई 2017 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन भुगतान के संबंध में 3 नवंबर 2021 को एक शासनादेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि ग्रेड पे-8700 के लिए निर्धारित तालिका-13 में संशोधन के फलस्वरूप वेतन में कमी होने के चलते पेंशन में अधिक भुगतान की गई राशि की वसूली न की जाए, लेकिन अब यूपी शासन ने इस आदेश का स्पष्टीकरण जारी करते हुए पेंशनरों के खाते में भेजी गई अधिक राशि की वसूली का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शासन के नए आदेश में कहा गया है कि एक जनवरी 2016 से 31 जुलाई 2017 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अब नई व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए पेंशनरों को दो महीने का नोटिस दिया जाएगा और वसूली से पहले पेंशनरों से अदायगी का विकल्प भी मांगा जाएगा। यदि पेंशनर ने विकल्प नहीं दिया तो अधिक भुगतान की गई राशि की वसूली पेंशन के एक तिहाई हिस्से से मासिक किस्त में की जाएगी।

यह भी पढ़े..Bank Holiday 2022: 5 से 19 जून के बीच लगातार इतने बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

अगर पेंशन गणना में कोई लिपिकीय त्रुटि हुई हो तो उसे सुधारा जाएगा और ऐसी स्थिति में अधिक भुगतान की गई राशि का समायोजन किया जाएगा।अगर पेंशनर ने दो माह के अंदर अपना विकल्प नहीं दिया तो संबंधित कोषागार द्वारा अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली पेंशन के एक तिहाई भाग से मासिक किस्तों में की जाएगी।इसके लिए वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन कुमार ने एक विस्तृत शासनादेश  भी जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews