बीजेपी विधायक की महिला अधिकारी को धमकी, रगड़ कर छोड़ दूंगा, वीडियो वायरल

बीजेपी विधायक की महिला अधिकारी को धमकी, रगड़ कर छोड़ दूंगा, वीडियो वायरल

जालोर, डेस्क रिपोर्ट| राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल (Narayan Singh Dewal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहे हैं| जिसमे वे एक महिला अधिकारी को धमका रहे हैं और अपशब्द कह रहे हैं| वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विधायक के प्रति आक्रोश जता रहे हैं|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो जसवंतपुरा पंचायत समिति सभागार की बैठक के दौरान हुए विवाद का बताया जा रहा है| जहां बीजेपी के विधायक नारायण सिंह देवल वीडियो में महिला विकास अधिकारी को अभद्र भाषा में धमका रहे हैं। विधायक अधिकारी से नाराजगी जताते हुए एक कर्मचारी को इशारा करते हुए धमकी भरे शब्दो में कहते है, ‘आप मुझे अच्छी तरह ऊपर से नीचे तक जानते हैं, ये विकास अधिकारी को भी समझा दो अन्यथा रगड़ दूंगा’|

वीडियो सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठन भी सामने आ गए एवं देवल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी विधायक के इस रवैये की लोग आलोचना कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews