सदन में गेम खेलते और तंबाकू खाते दिखे BJP MLA, वायरल हुआ सपा का शेयर किया गया वीडियो

सदन में गेम खेलते और तंबाकू खाते दिखे BJP MLA, वायरल हुआ सपा का शेयर किया गया वीडियो

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के लखनऊ (Lucknow) में विधानसभा सत्र चल रहा था जिसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान और इसके स्थगित होने के बाद समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं सपा ने बीजेपी विधायकों के कुछ वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं, जिसमें सदन की कार्रवाई के दौरान एक बीजेपी विधायक मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं तो दूसरे चोरी-छिपे तंबाकू खा रहे हैं।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 24, 2022

समाजवादी पार्टी ने अपने टि्वटर हैंडल से बीजेपी के 2 MLA का वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में महोबा बीजेपी विधायक मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं और झांसी के विधायक तंबाकू खा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपा ने लिखा कि सदन की गरिमा को बीजेपी तार-तार कर रही है। इनके पास जनता के सवालों के जवाब नहीं है और सदन को इन्होंने अपने मनोरंजन का अड्डा बना रखा है।

Must Read- 88 साल की उम्र में ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर ने दुनिया को कहा अलविदा, शानदार था एक्टिंग करियर

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें महोबा विधायक राकेश गोस्वामी और झांसी विधायक रवि कुमार शर्मा दिखाई दे रहे हैं। गोस्वामी मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं और शर्मा सीट के नीचे छिप कर तंबाकू खा रहे हैं। सपा ने बीजेपी विधायकों के इस रवैया को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews