BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ हैक, ‘अर्जेंट है पैसे भेज दो’ लिखकर साइबर ठग ने लोगों को भेजे फर्जी मैसेज

बीजेपी सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आने के बाद साइबर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। दरअसल बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने खुद जानकारी दी है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है।
BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, 'अर्जेंट है पैसे भेज दो' लिखकर साइबर ठग ने लोगों को भेजे फर्जी मैसेज

बीजेपी सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जानकारी दी है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। हैकर्स उनके नंबर का इस्तेमाल कर कई लोगों को फर्जी संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में तत्काल पैसे भेजने की मांग की जा रही है। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सतर्क किया और साफ कहा कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें।

दरअसल संबित पात्रा ने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि साइबर ठगी का ऐसा तरीका है जिससे किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसे संदेश मिलने पर तुरंत सावधानी बरतें।

साइबर टीम ने शुरू की जांच

वहीं संबित पात्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस और साइबर विशेषज्ञ पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकर्स ने व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंच कैसे बनाई और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। साथ ही अकाउंट को सुरक्षित तरीके से दोबारा बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

संबित पात्रा ने लोगों से की अपील

वहीं संबित पात्रा ने भी लोगों से कहा है कि जब तक उनका व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित होकर वापस उनके नियंत्रण में नहीं आ जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें। यदि किसी को उनके नाम से पैसे मांगने वाला मैसेज मिले तो उसे फर्जी मानें और तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को इसकी जानकारी दें।

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें

दरअसल साइबर अपराध लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के बाद अपराधी ओटीपी, टू-स्टेप वेरिफिकेशन या सोशल इंजीनियरिंग जैसे तरीकों का फायदा उठाकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा चालू रखें। इससे अकाउंट की सुरक्षा काफी मजबूत हो जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews