मोदी की गारंटी बनेगी लोकसभा की जीत का आधार : बीजेपी ने जारी की लोक सभा चुनाव 2024 की पहली सूची, हर वर्ग को मिली जगह, देखें ख़बर

mp by election

Election 2024 on 02.03.2024-1″]Lok sabha List for 2024 elections : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। साथ ही इस सूची में खास बात यह है कि हर वर्ग को जगह दी गई है। अबकी बार 400 पार के नारे के साथ चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर आश्स्वत है और इसी वजह से हर बूथ पर मजबूती से तैयारी कर रही है।

जारी हुई सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम है तो कई ऐसे नाम है जिन्हें जनता ने पहली बार सुना है। आइए जाने कौन-कौन हैं इस सूची में शामिल और मध्य प्रदेश के किन राजनेताओं को मिलेगी सूची में जगह।

वाराणसी से लड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है, जोकि वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। जबकि दो मुख्यमंत्री के नाम भी सूची में शामिल हैं। वहीं 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। सात ही अनुसूचित जनजाति के 18 उम्मीदवारों और 18 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

इन राज्यों के इतने सीटों पर जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर नाम का ऐलान हो चुका है। साथ ही पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15 सीट और राजस्थान की 15 सीटों पर घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा केरल से 12, तेलंगाना से 9, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 और असम से 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जबकि दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3, जम्मू और कश्मीर से 2, त्रिपुरा से 1, गोवा से 1, दमन दीव से 1 और अंडमान एवं निकोबार से 1 उम्मीदवारों के नाम को घोषणा किया गया है।

मध्य प्रदेश की 24 उम्मीदवारों के ये रहे नाम

  • मुरैना- शिवमंगल सिंह तमर
  • भिंड- श्रीमती संध्या राय
  • ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
  • गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर- लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक
  • दमोह- राहुल लोधी
  • खुजुराहो- वीडी शर्मा
  • सतना- गणेश सिंह
  • रीवा- जानार्धन मिश्रा
  • सीधी- डॉ.राजेश मिश्रा
  • शहडोल- हिमाद्रि सिंह
  • जबलपुर- अशीष दुबे
  • मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद- दर्शन चौधरी
  • विदिशा- शिवराज सिंह
  • भोपाल- आलोक शर्मा
  • राजगढ़- रोडमल नागर
  • देवास- महेंद्र सोलंकी
  • मंदसौर- सुधीर गुप्ता
  • रतलाम- अनीता चौहान
  • खरगौन- गजेंद्र पटेल
  • खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल- दुर्गादास यूइकी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews