चक्रव्यूह में फंसे कृष्ण : नीतीश भारद्वाज ने लगाया पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, शिकायत दर्ज़

चक्रव्यूह में फंसे कृष्ण : नीतीश भारद्वाज ने लगाया पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, शिकायत दर्ज़

लेकिन क्या हो जब समस्या में स्वयं श्री कृष्ण फसे हों, तब उनकी समस्या का हल करने कौन आएगा। यहां हम श्री कृष्ण यानी नीतीश की रील लाइफ नहीं रियल लाइफ की बात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नीतीश इन दोनों मानसिक प्रताड़ना से परेशान है और यह प्रताड़ना उन्हें कोई और नहीं उनकी आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज दे रही हैं ऐसा कहना है नीतीश का।

आपको बता दें नीतीश की पत्नी स्मिता भारद्वाज एक आईएएस अधिकारी हैं। और अस्मिता के खिलाफ नीतीश ने भोपाल में बाकायदा मानसिक प्रताड़ना की शिकायत पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित करेंगी।

आपको बता दें स्मिता इस वक्त राज्य मानवाधिकार आयोग में कार्यरत हैं। इस मामले में भोपाल कमिश्नर हरिनारायण चारी का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच चल रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews