Murder In Mumbai: लिव इन पार्टनर की हत्या कर कुकर में उबाले टुकड़े, मिक्सी में पीस लगाया ठिकाने, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Murder In Mumbai

Murder In Mumbai: माया नगरी मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां एक 56 साल के व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। व्यक्ति की हैवानियत यहीं नहीं रुकी उसने शव के टुकड़ों को कुकर में उबालकर मिक्सर में पीस दिया। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची, अब वो गिरफ्त में है और उसके घर से हत्या में उपयोग की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

बेरहमी से Murder In Mumbai

यह मामला मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास गीता नगर फेस 7 की है जहां पर 56 साल के मनोज साहनी ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया। दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे और बीते कुछ दिनों से लगातार फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आने के बाद पड़ोसी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

टुकड़े में मिला शव

फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिलने पर जब नया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलने के बाद अंदर देखा तो सारा मामला सामने आ गया। जांच करने पर महिला के शव के टुकड़े घर के अंदर से मिले और पुलिस ने तुरंत ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शव उसकी लिव इन पार्टनर के ही हैं।

कुकर में उबाले टुकड़े

जानकारी के मुताबिक मनोज का अपनी पार्टनर के साथ झगड़ा हो गया था और गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बाजार जाकर पेड़ काटने वाली मशीन लेकर आया और शव को कई टुकड़ों में काट दिया। ये भी सामने आया है कि उसने कई टुकड़े प्रेशर कुकर में उबाल दिए हैं और यह सब उसने सबूत मिटाने के लिए किया है।

3 से 4 दिन पहले हुई हत्या

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि हत्या 3 से 4 दिन पहले की गई है। पुलिस ने शव के टुकड़े इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और फॉरेंसिक टीम मौके की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फ्लैट से सारे सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मनोज से पूछताछ जारी है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews