बस चंद घंटे और, उसके बाद महंगी हो जाएंगी ये चीजें, जानिए कौन सी वस्तुओं पर 1 अप्रैल के बाद दिखेगा बजट का असर

बस चंद घंटे और, उसके बाद महंगी हो जाएंगी ये चीजें, जानिए कौन सी वस्तुओं पर 1 अप्रैल के बाद दिखेगा बजट का असर

Budget Impact on Daily Items : 1 अप्रैल 2023 से कई वस्तुओं की कीमतों में बदलाव आने वाला है, इस बदलाव की वजह से आपकी जेब का बोझ भी बढ़ सकता है। एक फरवरी 2023 को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कुछ प्रोडक्ट्स पर टैक्स लगाया था और कुछ पर बढ़ाया था जिसका असर अब नए वित्त वर्ष यानी कि 1 अप्रैल से नजर आने लगेगा। टैक्स के अलावा कई वस्तुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी भी बढ़ी है। इस लिस्ट में प्राइवेट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, हाई एंट इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टि से बना सामान, विटामिन एवं हाई ग्लॉस पेपर और कुछ अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इन सबकी कीमत अप्रैल से बढ़ सकती है।

क्या क्या होगा सस्ता?

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कुछ प्रोडक्ट को महंगा किया है तो कुछ पर टैक्स घटाया भी है। एक अप्रैल से कैमरा लैंस और उसके साथ ही ही स्मार्टफोन जैसी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी, सोने और प्लेटिनम से बनी वस्तुएं की कीमतों में इजाफा होगा, रसोई में काम आने वाली चिमनियों पर कस्टम ड्यूटी 7.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 प्रतिशत तक कर दी गई है जिसका असर दिखाई देगा।

क्या क्या होगा महंगा?

बजट में कपड़े, फोजन स्क्विड और हींग एवं कोको बीन्स जैसे प्रोडकट्स पर कस्मट ड्यूटी कम करने का फैसला लिया गया था. साथ ही एसिटिक एसिड, तराश और पॉलिश किए हीरे, पेट्रोलियम प्रोडक्ट से बने कैमिकल, सेलफोन की कैमरा लैंस पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम कर दी है, जिससे ये चीजें नए वित्त वर्ष से सस्ते में मिलेंगी।

ये चीजें होंगी महंगी

किचन में लगने वाली इलेक्ट्रिक चिमनी

गहने

बाहर से आने वाला सामान

सिगरेट

सोने से बने गहने और आर्टिकल्स

प्लैटिनम

चांदी के बर्तन

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews