CBSE Alert : नहीं स्थगित हुई हैं परीक्षाएं, यथावत रहेगा टाइम टेबल और परीक्षा का शेड्यूल, सीबीएसई ने जारी किया लेटर

CBSE Alert : नहीं स्थगित हुई हैं परीक्षाएं, यथावत रहेगा टाइम टेबल और परीक्षा का शेड्यूल, सीबीएसई ने जारी किया लेटर

CBSE Board Exams 2024 : बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने एक लेटर जारी किया है जिसमें सीबीएसई के नाम परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर फैलाई जा रही की भ्रांतियां को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। इस लेटर में सीबीएसई ने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें, परीक्षाओं का शेड्यूल यथावत रहेगा।

https://twitter.com/airnewsalerts/status/1758695276330504701?t=a9fVVSgY10j8GZRTJqgx8A&s=08

जानकारी फेक है

सीबीएसई ने जारी लेटर में बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है जानकारी झूठी यानी फेक है और किसान आंदोलन के चलते परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया है।

आंदोलन और परीक्षा

आपको बता दे अभी 15 फरवरी से ही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शुरू हुई है और इसी बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में किसान आंदोलन की खबरें देखने को मिल रही है। इन्हें खबरों के साथ स्तिथियों को और खराब करने के मंसूबे के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।

इस लेटर को फेक और मिसलीडिंग बताता हुए CBSE ने यह साफ किया है कि बोर्ड द्वारा इस तरह का कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews