CBSE Exam 2023 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

cbse board exam 2024

CBSE Exam 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई के स्टूडेंट्स के लिए एक महत्वपूर्व खबर है, जो स्टूडेंट्स इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, स्टूडेंट्स इसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्‍ध हैं,  स्टूडेंट्स  वेबसाईट को ओपन कर दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा 

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है, स्टूडेंट्स इसकी तैयारी में लगे हैं। इस समय प्रेक्टिकल एक्जाम चल रहे हैं जो 14 फरवरी को खत्म होंगे। मुख्य परीक्षा से पहले सीबीएसई प्री बोर्ड एक्जाम ले चुका है , एक अतिरिक्त अभ्यास पत्र भी जारी कर चुका है जिससे स्टूडेंट्स के कांसेप्ट क्लियर रहें।

प्राइवेट स्टूडेंट्स को खुद डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

नियमित छात्र यानि रेगुलर स्‍टूडेंट्स के एडमिट कार्ड उनके स्‍कूल द्वारा डाउनलोड कर स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करने होंगे।

एडमिट कार्ड में ये महत्वपूर्ण जानकारी चैक करें 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां चैक करनी चाहिए जैसे एडमिट कार्ड में स्टूडेंट का नाम,  स्टूडेंट का रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, स्टूडेंट के माता का नाम, पिता/ अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम,  कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी, परीक्षा का सेंटर और शिफ्ट की टाइमिंग।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • Cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • मुख्य वेबसाइट पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें
  • पूछे गए विवरण का उत्तर दें
  • जानकारी सबमिट करें
  • प्रिंट आउट निकाल लें
  • भविष्य के लिए इसे संभाल कर रखें
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews