CG Cabinet Oath: छत्तीसगढ़ में हुआ CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 विधायकों को दिलाई गई शपथ

CG Cabinet Oath

CG Cabinet Oath: छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का गठन कर दिया गया है। इस कैबिनेट में नौ नए मंत्रियों को जगह मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल भवन में इन मंत्रियों के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद एक-एक कर सभी को शपथ दिलाई गई।

साय मंत्रिमंडल में जिन 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है उसमें 5 नए चेहरे हैं और 4 पुराने मंत्रियों को रखा गया है। 5 नए चेहरों में से तीन ऐसे लोग हैं जो पहली बार विधायक और मंत्री पद पर पहुंचे हैं। टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े और ओपी चौधरी ने पहली बार मंत्री पद संभाला है।

इन विधायकों ने ली शपथ

राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा समेत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल को भी यहां देखा गया।

मुख्यमंत्री का क्या कहना

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को यह कहते हुए देखा गया कि 9 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दे दी गई है जल्द ही बाकी मंत्रियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल विधायकों को शपथ दिला दी गई है इसके बाद उन्हें जल्द ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews