मिड डे मील योजना के मेन्यू में हुआ बदलाव, हफ्ते में एक दिन मिलेगा ये व्यंजन

Mid Day Meal

Mid Day Meal Menu UP: प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील प्रदान किया जाता है। इस भोजन के मेन्यू में अब बदलाव किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आप हफ्ते में चार दिन दाल युक्त भोजन और मौसमी सब्जियां शामिल करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा परिषद की ओर से जो मेन्यू जारी किया गया है, उसके मुताबिक विद्यार्थियों को श्री अन्न यानी मोटे अनाज का वितरण भी किया जाएगा।

बदला गया मेन्यू

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत स्कूल में एक वक्त का खाना खिलाया जाता है। इस योजना का सीधा उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखना है। इसी के चलते जहां पहले बच्चों को 2 दिन दाल दी जा रही थी। उसे अब बढ़ाकर 4 दिन किया जा रहा है। मेन्यू में बाजरा भी शामिल किया जाएगा, जिसकी तस्वीर हफ्ते में एक दिन छात्रों को मिलेगी।

ऐसा होगा मेन्यू

जो नया मेन्यू जारी किया गया है उसके मुताबिक एक दिन मूंग की दाल और मौसमी सब्जी से बनी खिचड़ी का वितरण होगा। सोमवार के दिन रोटी मौसम की सब्जी और फल, मंगलवार को दाल, चावल, सब्जी, बुधवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी वाली तहरी और दूध, गुरुवार के दिन रोटी और सब्जी डली हुई दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी से बनी बाजरे की खिचड़ी और मूंग की दाल, शनिवार को दाल चावल और सब्जी परोसी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews