कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर फिर होगा प्रदर्शन, फिर की जाएगी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। दरअसल इसकी मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर फिर होगा प्रदर्शन, फिर की जाएगी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मुख्य मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए जरूरी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह देश की राजधानी में संगठन का दूसरा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से 20 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन के लिए आधिकारिक मंजूरी मांगी थी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उन्होंने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने और प्रदर्शन की योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने में पूरा दिन बिताया।

दरअसल दास ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि उन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के बारे में पुलिस को आधिकारिक रूप से जानकारी भी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन की पूरी योजना, इसमें शामिल होने वाले स्वयंसेवकों की संख्या और पुलिस की जरूरत के अनुसार सभी जरूरी जानकारी दे दी गई है। अब उन्हें सिर्फ दिल्ली पुलिस से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा मांगा जाएगा

सौरव दास ने दिल्ली पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में पार्टी द्वारा किए गए अन्य प्रदर्शनों की तरह यह प्रदर्शन भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उनके अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उनकी मुख्य और एकमात्र मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा है।

युवाओं से जुड़ने की अपील की

CJP प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस उनकी इस मांग को एक उचित मांग के रूप में देखेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ठोस कारण नहीं है, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के उनके संवैधानिक अधिकार से रोक सके। उन्होंने अपने संबोधन का अंत ‘दिल्ली चलो’ के नारे के साथ किया, जिससे प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से ‘कृपया ध्यान दें’ की अपील की। गौरतलब है कि CJP इससे पहले अमृतसर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ सहित देश के कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। जयपुर में हुए उनके आखिरी प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर हमला हुआ था। वहां भीड़ में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मारा और नीचे खींचने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews