मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026” में शामिल हो रहे हैं। यह समिट भारत सरकार के India AI Mission के तहत 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, नवाचार और समावेशी विकास पर चर्चा हो रही है।
सीएम ने समिट को लेकर कहा कि AI के साथ जुड़कर दुनिया के साथ चलने का यह अद्भुत अवसर है। यहां वे उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा में भाग लेंगे जिसमें राज्य स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से आर्थिक विकास को गति देने, डिजिटल सुशासन को सुदृढ़ बनाने तथा मजबूत तकनीकी अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शिरकत
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सम्मिलित हो रहे हैं। इस समिट में मुख्यमंत्री ने उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ जुड़कर दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलने का यह बेहतरीन मौका है। सीएम ने कहा कि “AI के साथ जुड़कर दुनिया के साथ चलने का यह अद्भुत अवसर है। मैं यहां स्वयं अपने अधिकारियों के साथ आया हूं। हमारे राज्य के लिए क्या हितकर हो सकता है और हम दुनिया में कैसे भागीदार बन सकते हैं जिससे राज्य आगे बढ़े इसी उद्देश्य से हम यहां आए हैं।”
सीएम मोहन यादव इस समिट में कई प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ एक-एक करके बैठक में शामिल हो रहे हैं। इन बैठकों में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर, साइबर सुरक्षा, जनरेटिव एआई और स्वदेशी एआई मॉडल जैसे विषयों पर विस्तार से बात होगी। इसके अलावा उन्होंने टियर-2 शहरों से आने वाले स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स से भी मुलाकात की और उनके एआई आधारित काम के बारे में जानकारी ली।
मध्यप्रदेश के पेवेलियन में प्रदेश के एआई समाधानों की झलकी
बता दें कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मध्यप्रदेश ने समिट में अपना अलग पेवेलियन लगाया है। यह हॉल नंबर 4 के पहले तल पर बूथ 4F-32 और 4F-34 पर स्थित है। पेवेलियन की थीम है ‘एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर ऐन एम्पावर्ड भारत’। यहां 14 एआई स्टार्टअप, आईआईटी इंदौर, आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन जैसे संस्थान और चार प्रमुख सरकारी विभाग शामिल हैं। पेवेलियन में राज्य में पहले से लागू हो चुके एआई समाधानों को प्रदर्शित किया जा रहा है।






