सीएम शिवराज और नरेंद्र तोमर ने अस्पताल पहुंचकर ली सांसद चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी

सीएम शिवराज और नरेंद्र तोमर ने अस्पताल पहुंचकर ली सांसद चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान (MP Nand Kumar Singh Chauhan) के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan), केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह (Rampal Singh) दिल्ली (Delhi) के मेदान्ता अस्पताल पहुंचे व हाल जाना। उन्होंने नंदकुमार चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह व दामाद जयदीप सिंह से मुलाक़ात की।

बता दें कि भाजपा नेता नन्दकुमार सिंह चौहान  के बिगड़ते स्वास्थ्य के बाद उन्हे भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया है। चौहान के संसदीय क्षेत्र में लगातार उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ कई  स्थानों पर एक साथ सुंदरकांड का पाठ, महामृत्युंजय के जप व अन्य अनुष्ठान समर्थकों, कार्यकर्ताओ द्वारा जारी हैं।  शुक्रवार को भाजपा नेता पोपेंद्र सिंह बग्गा,मण्डल अध्यक्ष कु.टिकेन्द्रप्रताप सिंह द्वारा प्रसिद्ध बगलामुखी धाम नलखेड़ा में गुप्त नवरात्र के प्रथम दिवस ही हवन कर सांसद चौहान के दीर्घ जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने सांसद चौहान के दामाद  कु.जयदीप सिंह उदावत से चर्चा की।  उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। गौरतलब है कि कल से लगातार ख़बरें  चल रही हैं जिसमे सांसद चौहान की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है,परन्तु दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौजूद उनके दामाद कु.जयदीप सिंह उदावत  ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के माध्यम से अपील की है कि भ्रामक ख़बरें ना फैलाई जाए। दुआओं का असर हो रहा है और सांसद चौहान की सेहत में सुधार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews